फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   mujaphpharanagar : sadak haadason mein mahila sahit teen kee maut

सड़क हादसों ने ली महिला समेत तीन की जान

Mon, 09 Sep 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
mujaphpharanagar : sadak haadason mein mahila sahit teen kee maut
दुर्घटना में गांव लखान की महिला की मौत के बाद जमा ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क हादसों में महिला समेत तीन की जान गई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/रोहाना। जनपद में पिछले 24 घंटों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
उत्तराखंड के विकासनगर जनपद के गांव ढकरानी निवासी आबिद पुत्र मकसूद व अमजद अली शनिवार रात कार से किसी काम से मेरठ जा रहे थे। रात करीब 9.30 बजे जैसे ही उनकी कार रोहाना में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से पहले पेट्रोल पंप पर पहुंची, तेज रफ्तार के चलते कार बेकाबू होकर अधूरे पुल पर चढ़कर नीचे पलट गई। सड़क पर पलटते हुए कार नाले में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से दोनों युवकों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां आबिद को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अमजद को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंचे परिजन किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कहकर आबिद के शव को विकासनगर ले गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी सुरेश (59) पुत्र महावीर सिंह रोडवेज की अनुबंधित बस पर परिचालक के रूप में संविदा पर काम करता था। रविवार सुबह वह बस पर मुजफ्फरनगर से मेरठ के लिए रवाना हुआ था। शहर के महावीर चौक पर जैसे ही बस मुसाफिरों को बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना हुई, बस के गेट पर खड़ा सुरेश अचानक झटका लगने से सिर के बल नीचे सड़क पर जा गिरा। लहूलुहान सुरेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। उधर, तितावी क्षेत्र के गांव लखान निवासी संतोष (55) पत्नी ओमपाल, बेटे अंकित के साथ शनिवार शाम बाइक से कस्बा सिसौली से दवा लेकर लौट रही थी। बुड़ीनाकलां के पास अंकित ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर ने बाइक में साइड मार दी, जिससे मां-बेटा सड़क पर गिर गए। इनमें संतोष ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे कुचल गई, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए उसका अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। सूचना पर तहसीलदार सदर अमित कुमार व इंस्पेक्टर डीके त्यागी फोर्स के साथ लखान पहुंचे और परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजे की संस्तुति करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed