{"_id":"5fd3c03f8ebc3e3d445e590e","slug":"modinagar-s-young-man-dies-under-suspicious-circumstances-muzaffarnagar-news-mrt515161585","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मोदीनगर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मोदीनगर के युवक की मौत
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। हाईवे स्थित रामपुर तिराहे के पास सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान मोदीनगर के गांव सीकरी कलां निवासी छोटू के रूप में हुई, जो बृहस्पतिवार सुबह से लापता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
दिल्ली-दून हाईवे स्थित रामपुर तिराहे के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। पास ही स्थित दुकान के मालिक मोनू कुमार ने पुलिस को शव के बारे में जानकारी दी। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि शव की पहचान मोदीनगर के गांव सीकरी कलां में शिवचौक निवासी छोटू (34) पुत्र हरीशंकर के रूप में हुई, जिस पर उसके परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोपहर के समय थाने पहुंचे युवक के परिजनों ने बताया कि छोटू मेरठ स्थित एक होटल में काम करता था और बृहस्पतिवार सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद ही वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। अब वह रामपुर तिराहे तक कैसे पहुंचा, इस बारे में परिजन कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया की शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारणों का पता नहीं लग पाया है। इसके चलते शव का विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया है।