फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA gave assurance, Purkaji will become tehsil, problems will be solved

विधायक ने दिया आश्वासन, पुरकाजी बनेगी तहसील, हल होंगी समस्याएं

Tue, 30 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
MLA gave assurance, Purkaji will become tehsil, problems will be solved
जय भारत इंटर कालेज में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के सम्मेलन को संबोधित करते विधायक प्रमोद उटवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छपार। भाजपा शिक्षक सम्मेलन में विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा कि पुरकाजी को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। जल्द ही इसकी घोषणा सीएम योगी करने वाले हैं।
विज्ञापन

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की ओर से विधानसभा पुरकाजी का शिक्षक सम्मेलन छपार के जय भारत इंटर कालेज में आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा कि शिक्षकों का राजनीति में बड़ा योगदान है। शिक्षकों से आह्वान किया कि वह बच्चों को अच्छे संस्कार देने का कार्य करें। सरकार ने स्वच्छ मिशन के तहत वो कर दिखाया, जो पहल कभी नहीं हुआ। अब बहन बेटियां सुरक्षित हैं। पहले जब बेटी स्कूल जाती थी, तो गुंडे गेट पर खड़े रहते थे और माता-पिता घर पर इंतजार करते थे तब तक वह सुरक्षित घर पर न आ जाए। कालेज में नियुक्त होकर आते आठ शिक्षक व शिक्षिकाओं का विधायक ने फूलमालाओं से स्वागत किया। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैप्टन प्रवीण चौधरी, विधानसभा संयोजक विजयपाल त्यागी, प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी, नीरज बालियान, प्रताप सिंह, योगेंद्र त्यागी, पवन त्यागी, पुष्पेंद्र कुमार, मनोज जोधा, फूलचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed