{"_id":"5ed68c018ebc3e907664bdb3","slug":"midday-meal-money-will-go-to-parents-account-muzaffarnagar-news-mrt484548660","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों के खाते में जाएगा मिड डे मील का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों के खाते में जाएगा मिड डे मील का पैसा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन और ग्रीष्म कालीन अवकाश में छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील का लाभ दिया जाएगा। कनवर्जन कास्ट की राशि अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी और खाद्यान्न राशन डीलर से मिलेगा। जिले के एक लाख 44 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की खाते की डिटेल जुटाने के लिए मंगलवार को शिक्षक स्कूलों में पहुंचे।
शासन ने परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन और ग्रीष्मकालीन अवकाश का मिड-डे मील का राशन एवं कनवर्जन कास्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 24 मार्च से 30 जून तक रविवार एवं अन्य अवकाश को छोड़कर 76 दिन होते हैं। प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को 31 मार्च तक 4.48 रुपये तथा एक अप्रैल से 4.97 रुपये प्रतिदिन की दर से 374 रुपये, उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को 31 मार्च तक 6.71 रुपये तथा एक अप्रैल से 7.45 रुपये प्रतिदिन की दर से 561 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि उनके अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
साथ ही प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए 100 ग्राम प्रतिदिन की दर से 7.60 किग्रा तथा उच्च प्राथमिक के लिए 150 ग्राम की दर से 11.40 किग्रा खाद्यान्न राशन डीलर के माध्यम से दिया जाएगा। बैंक खाते में धनराशि भेजने के लिए सभी अभिभावकों के बैंक एकाउंट डिटेल मांगी गई है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को विद्यालय पहुंचकर खाता डिटेल जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में लगभग 1.44 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन सभी की डिटेल जुटाकर खाद्यान्न एवं कनवर्जन कास्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
इन्होंने कहा...
शिक्षकों को छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खाता नंबर लेने के निर्देश दिए गए हैं। वह एक सूची बनाकर तैयार करेंगे, जिसके हिसाब से अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि जारी की जाएगी।
- राम सागरपति त्रिपाठी, बीएसए।