फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Memorandum submitted demanding stoppage of major trains

Muzaffarnagar News: प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग के लिए सौंपा ज्ञापन

Mon, 18 Aug 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted demanding stoppage of major trains
खतौली रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देते दैनिक यात्री संघ
फोटो
विज्ञापन

खतौली। रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर दैनिक यात्री संघ से जुड़े सदस्यों ने रेल मंत्री के नाम ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। दैनिक यात्री संघ के सदस्य रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तथा उन्होंने स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में बताया गया कि मेरठ से सहारनपुर तक संगम एक्सप्रेस, राजरानी एक्सप्रेस, तथा वंदे भारत को शिफ्ट किया गया है। इन ट्रेनों का खतौली स्टेशन पर भी ठहराव होना चाहिए। खतौली स्टेशन के आसपास की बढ़ती जनसंख्या, व्यापार को देखते हुए लंबे समय से ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा रही है। जिससे आसपास करीब 100 गांवों तथा नगर की लाखों की आबादी को सुविधा मिल सके। साथ ही रेलवे विभाग की आय में वृद्धि हो सके। इन ट्रेनों के ठहराव से खतौली को वंचित रखा गया है। जनता की आवश्यकताओं व परिस्थितियों को देखते हुए इन ट्रेनों का खतौली स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई। ज्ञापन की प्रति रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है। ज्ञापन देने वालों में मास्टर रमेशचंद, शुभम गोयल, विकास पाल, राजकुमार सैनी, गुलाब सिंह, विकास कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed