फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerut Crime News: Mini Kamela was running in a factory, six accused arrested, debt-ridden youth drank acid

Meerut Crime News: बंद फैक्टरी में चल रहा था मिनी कमेला, छह आरोपी गिरफ्तार, कर्ज में डूबे युवक ने पिया तेजाब

Tue, 28 Nov 2023 03:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Nov 2023 03:55 PM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर पुलिस ने हापुड़ रोड स्थित जमुना नगर कॉलोनी में इमरान की बंद फैक्टरी में चल रहे मिनी कमेले का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। वहीं कर्ज में डूबे एक युवक ने तेजाब पीकर जान देने का प्रयास किया। पढ़ें मेरठ से पिछले 24 घंटे की अपराध की मुख्य खबरें।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Mini Kamela was running in a factory, six accused arrested, debt-ridden youth drank acid
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर पुलिस ने हापुड़ रोड स्थित जमुना नगर कॉलोनी में इमरान की बंद फैक्टरी में चल रहे मिनी कमेले का खुलासा किया। यहां पर काफी मात्रा में मांस और अवशेष मिले। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ गो अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक की सोमवार सुबह पुलिस ने एक सूचना पर हापुड़ रोड स्थित जमुना नगर में इमरान की बंद पड़ी फैक्टरी में छापा मारा। इसका गेट बाहर से बंद था। इसे खोलकर पुलिस अंदर पहुंची तो अवैध कटान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फैक्टरी के अंदर काफी मात्रा में खून और पांच पशुओं के अवशेष मिले। पुलिस को मौके से कटान के औजार भी मिले। 
विज्ञापन


यहां से काफी मात्रा में बरामद मांस को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। छानबीन में पता चला कि आरोपी पिछले काफी समय से अवैध रूप से यहां मिनी कमेले का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने इमरान व साजेब, लोहिया नगर निवासी सरताज, कैफ, रहबर और श्याम नगर निवासी मुजम्मिल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से चोरी किए गए कपड़े बरामद
पुलिस ने मेरठ से चोरी किए गए कपड़ों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला आसमा निवासी बारादरी पंजाबीयान खुर्जा की निवासी है। उसके पास से सात जैकेट, 9 हाफ लेडीज कार्डिगन, 28 जींस, बच्चों के 52 सूट बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला पैठ बाजार में कपड़े चोरी करती है। उसने मेरठ के अलग-अलग स्थानों से ये कपड़े चोरी किए थे।  

 

चीनी मिल के जीएम ने रोडवेज की बस में यात्री पर झोंका फायर
नशे की हालत में रोडवेज बस में सवार संभल शुगर चीनी मिल के जीएम ने हंगामा कर दिया। विरोध पर जीएम ने एक यात्री पर लाइसेंसी रिवाॅल्वर से फायर झोंक दिया। गोली शीशा तोड़ते हुए निकल गई। फायरिंग की घटना से यात्री दहशत में आ गए। पुलिस ने जीएम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

गांव खानपुर हरिद्वार निवासी सुनील कसाना ने सिविल लाइंस कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह ऋषिकेश डिपो की बस में परिचालक है। रविवार रात दिल्ली से ऋषिकेश के लिए सवारी लेकर निकला था। मुरादाबाद के संभल की शुगर चीनी मिल के जीएम धमेंद्र निवासी सिवाया थाना दौराला मेरठ बस में थे। वह मोदीपुरम से सवार हुए थे। अपनी क्रेटा कार यहीं पर छोड़ दी थी। आरोप है कि धर्मेंद्र नशे में थे। जीएम ने हरिद्वार का टिकट लिया था। बस रुड़की के नगला इमरती के पास स्थित सांझा चूल्हा ढाबे के सामने पहुंची तो जीएम ने नशे की हालत में हंगामा कर दिया। 

बस में सवार यात्री बसंत लाल निवासी गांव रधिया जिला कुशीनगर ने समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि जीएम ने लाइसेंस रिवाॅल्वर से यात्री पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि यात्री को गोली नहीं लगी। गोली खिड़की का शीशा तोड़कर निकल गई। फायरिंग से बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

कर्ज से परेशान युवक ने पी लिया  तेजाब
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में सोमवार को कर्जदारों से परेशान एक युवक ने तेजाब पी लिया। घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पत्नी का आरोप है कि क्षेत्र के ही रहने वाले कुछ दबंग उसके पति को जबरन जुआ खिलाते हैं। इसके चलते पति पर काफी कर्ज हो चुका है।

पुलिस के मुताबिक उज्जवल गार्डन के रहने वाले अमजद की पत्नी रिहाना ने बताया कि उसके शौहर ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से चार दिन पहले 15 हजार रुपये उधार लिए थे। इसकी एवज में 18 हजार रुपए मांगे गए थे। रिहाना का आरोप है कि क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवक जबरन उसके पति से जुआ खिलाते हैं। इस हालात में ही  कुछ दिन पहले घर का सिलेंडर बेचा था। रविवार को एलसीडी और अन्य सामान भी बेच दिया। अमजद के ऊपर कई अन्य लोगों का भी कर्ज था। वह उस पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर उसने तेजाब पी लिया। अमजद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed