फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Owaisi said- SP has accepted defeat, now we have to defeat Jayant

उपचुनाव: मीरापुर में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, ओवैसी बोले-सपा हार मान चुकी, अब जयंत को हराना है

Mon, 18 Nov 2024 03:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 18 Nov 2024 03:27 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में आज सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज विधानसभा क्षेत्र मीरापुर में जनसभा करने पहुंचेंगे। इससे पहले जयंत ने रोड शो किया तो वहीं औवेसी ने जनसभा में सपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Meerapur by-election: Owaisi said- SP has accepted defeat, now we have to defeat Jayant
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में आज मीरापुर उपचुनाव को लेकर सियासी दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। यहां जनसभा को संबोधित करने पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी  मंच से जमकर गरजे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर खूब निशाना साधा तो वहीं कटेंगे तो बटेंगे वाले बयान को लेकर भी बात की।

विज्ञापन



एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मीरापुर के ककराैली में कहा कि क्या मुख्यमंत्री झांसी में बच्चों की जान बचाने वाले याकूब के सामने बंटोगे तो कटोगे कह सकेंगे। भाजपा जहर फैलाने का काम कर रही है। महंगाई आसमान को छू रही है और मुख्यमंत्री बंटोगे तो कटोगे की बात कह रहे हैं। बीजेपी और सपा एक सिक्के के दो पहलू है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerapur By Election: आज मीरापुर से चलेंगे सियासी तीर, जयंत चाैधरी का रोड शो शुरू, अखिलेश परखेंगे जनता की नव्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी बोले वक्फ की संपत्ति गई तो कुछ न बचेगा
वक्फ का बिल काले कानून जैसा है। वक्फ कि संपत्ति चली गई तो कुछ नहीं बचेगा। कानून पास हुआ तो संपत्तियों पर डीएम का कब्जा हो जाएगा। उपचुनाव में सपा हार मान चुकी है, अब जयंत को हराना है।

ककरौली की जनसभा में कहा कि मुजफ्फरनगर में जब दंगा हुआ तो प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे। दंगा पीड़ित टेंट में रह रहे थे और सैफई में उत्सव मनाया जा रहा था। समाजवादी चुनाव हार चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed