Meerapur By Election: आज मीरापुर से चलेंगे सियासी तीर, जयंत चाैधरी ने किया रोड शो, अखिलेश परखेंगे जनता की नव्ज
मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में आज सियासी दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। रालोद व सपा अध्यक्ष जहां आमने-सामने होंगे तो वहीं आसपा प्रमुख चंद्रशेखर और औवेसी भी जनता की नव्ज भापेंगे। जयंत चाैधरी ने क्षेत्र में पहुंचकर रोड शो शुरू कर चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को साधने के लिए प्रचार के आखिरी दिन सियासी दिग्गजों का मीरापुर में जमावड़ा लगा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आसपा के सांसद चंद्रशेखर मीरापुर से सियासी तीर चलाने पहुंचेंगे। रालोद अध्यक्ष जयंत चाैधरी क्षेत्र में पहुंच चुके हैं और उन्हाेंने अपना रोड शो शुरू भी कर दिया।
जयंत चाैधरी का रोड शो हुआ शुरू
जयंत सिंह ने सुबह 10 बजे मनफोड़ा गांव से रोड शो की शुरुआत की। काफी संख्या में लोग जयंत के रोड शो में शामिल हैं। अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर ककरौली में ही उतरेगा। पार्टी के नेताओं के साथ बातचीत के बाद यहां से रोड शो करीब 10 गांव से होकर गुजरेगा। हालांकि अखिलेश अभी तक क्षेत्र में नहीं पहंचे हैं।
यह भी पढ़ें: Bijnor: बहू ने प्रेमी और दो दोस्तों के संग मिलकर कराई बेटे की हत्या, पीठ पर वार कर ली जान
ताकत दिखाने के लिए एक तरफ जहां कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जोर शोर से प्रचार में जुटे हैं। वहीं दिग्गज नेता भी क्षेत्र में डेरा डालने पहुंच रहे हैं। आसपा सांसद चंद्रशेखर भी आज मीरापुर में रोड शो निकालेंगे। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा ककरौली में की जा रही है।
जनसभा को संबोधित करने पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंच से जमकर गरजे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर खूब निशाना साधा तो वहीं कटेंगे तो बटेंगे वाले बयान को लेकर भी बात की।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मीरापुर के ककराैली में कहा कि क्या मुख्यमंत्री झांसी में बच्चों की जान बचाने वाले याकूब के सामने बंटोगे तो कटोगे कह सकेंगे। भाजपा जहर फैलाने का काम कर रही है। महंगाई आसमान को छू रही है और मुख्यमंत्री बंटोगे तो कटोगे की बात कह रहे हैं। बीजेपी और सपा एक सिक्के के दो पहलू है।
छह जोन और 33 सेक्टर में बांटा विधानसभा क्षेत्र
मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज करा दी है। विधानसभा को छह जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया है। आरएएफ ने क्षेत्र में डेरा जमा लिया है। बिजनौर और मेरठ जनपद की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उपचुनाव में तीन लाख 24 हजार 571 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने 151 मतदान केंद्र और 328 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विधानसभा को छह जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंप दी गई है। 20 नवंबर को मतदान के बाद ईवीएम को शहर के कूकड़ा रोड स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरे लगवाने की व्यवस्था की गई है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को 19 नवंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 20 से 23 नवंबर तक कूकड़ा मंडी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। यहीं पर 23 नवंबर को उपचुनाव की मतगणना कराई जानी है। इसके लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही है।