फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Medical agency under scrutiny, sampling to be done

Muzaffarnagar News: जांच के दायरे में मेडिकल एजेंसी, होगी सैंपलिंग

Sat, 13 Dec 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Medical agency under scrutiny, sampling to be done
मुजफ्फरनगर। गैस से निजात दिलाने वाले कैप्सूल अमरोहा में नकली मिलने के बाद उनको सप्लाई करने वाली मेडिकल एजेंसी जांच के दायरे में आ गई है। औषधि निरीक्षक की ओर से मेडिकल एजेंसी पर छापा मार कर स्थानीय स्तर से भी कैप्सूल के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

पांच माह पूर्व जनपद अमरोहा में निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक की ओर से सिनौरा रोड डिडौली स्थित एक मेडिकल स्टोर से डीएच रैब कैप्सूल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। कैप्सूल पेट की गैस और अल्सर आदि के उपचार में प्रयोग किया जाता है। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि था कि कैप्सूल में रैबेप्रेजोल सोडियम और होम्पेरिडोन साल्ट के बजाए किसी पदार्थ का सफेद चूरा भरा है। जिसके बाद दवा की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन

अमरोहा में स्थानीय स्तर से हुई जांच में सामने आया कि उक्त कैप्सूल जनपद के सुजड़ू रोड जामियानगर के पास स्थित होलसेल सप्लायर अमन मेडिकल एजेंसी से खरीदा गया था। इसके बाद जनपद के औषधि निरीक्षक पवन कुमार शाक्य को भी मामले से अवगत कराते हुए पत्र लिखा गया। उन्होंने बताया कि जनपद से बहुत सी दवाइयां दूसरे जनपद और राज्यों में सप्लाई होती हैं। अमरोहा में जिस कैप्सूल के सैंपल फेल आए हैं, उसकी खरीद और सप्लाई को लेकर वह भी जांच करेंगे। बताया कि वह जांच के सिलसिले में जनपद से बाहर हैं। जनपद लौटते ही संबंधित सप्लायर अमन मेडिकल एजेंसी पर जाकर जांच की जाएगी। संबंधित कैप्सूल सहित अन्य दवाइयों के नमूने भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed