फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maulana of Jama Masjid

जामा मस्जिद के मौलाना के इंतकाल पर छाया शोक

Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Maulana of Jama Masjid
जामा मस्जिद के मौलाना का इंतकाल
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। जामा मस्जिद के इमाम रहे मौलाना रफीक अहमद का लंबी बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। जमीयत-उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने जनाजे की नमाज अदा कराई। मौलाना के इंतकाल की खबर मिलने पर उनके जनाजे में कई प्रदेशों के लोग शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की।

कस्बा निवासी मौलाना रफीक अहमद (86) करीब 44 वर्ष तक कस्बे के तगायान मुस्लिम की प्रमुख जामा मस्जिद में इमाम और मदरसे के प्रिंसिपल के पद पर रहे। 15 दिनों पूर्व बीमार पड़ने के कारण उन्हें मेरठ सुभारती मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मेरठ में मंगलवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को उनका शव चरथावल पहुंचा, तो लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। जामा मस्जिद के मौजूदा इमाम और उनके भाई मौलवी कासिम ने बताया कि पूरे देश और प्रदेश में हाफिज और कुरान की तालीम हासिल कर उनके करीब छह हजार शागिर्द लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। दूरदराज के बच्चे उनसे तालीम लेने के बाद देवबंद दारुल उलूम से उच्च शिक्षा ग्रहण करते थे। वरिष्ठ सपा नेता पूर्व राज्यमंत्री मुकेश चौधरी, बॉबी त्यागी, पूर्व प्रधान इंतजार त्यागी, पूर्व चेयरमैन के पति इस्लामुद्दीन त्यागी, डॉक्टर रामनाथ प्रेमी आदि मौजूद रहे। उनके जनाजे में दिल्ली, उत्तराखंड आदि सहित कई राज्यों के लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed