फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Master plan of jam-encroachment liberation failed

जाम-अतिक्रमण मुक्ति का मास्टर प्लान हुआ फेल

Fri, 10 Sep 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Master plan of jam-encroachment liberation failed
रुडकी रोड पर दुकानदारों द्वारा किया अतिक्रमण व खडी ई रिक्शा से लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जाम-अतिक्रमण मुक्ति का मास्टर प्लान हुआ फेल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह द्वारा शहर क्षेत्र में करीब एक पखवाड़े पूर्व जोर-शोर से शुरू किया गया अतिक्रमण हटाने का मास्टर प्लान पूरी तरह फेल हो गया है। जाम व अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरूआती तीन दिन में महज पॉलीथिन जब्त करने व दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देते हुए फाइलों में दफन हो गया। ये हालात तब हैं, जबकि डीएम के आदेश पर शहर के तीनों थाना क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए बकायदा टीम गठित कर संबंधित सीओ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीओ को सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर इस महत्वपूर्ण अभियान को अमलीजामा पहनाना था। यह महत्वपूर्ण अभियान महज तीन दिन में ही दम तोड़ चुका है, जिसकी नतीजे में मास्टर प्लान चलने की घोषणा से राहत की सांस ले रहे शहर के लोगों को केवल मायूसी ही हाथ लगी। डीएम के अभियान से डरकर जिन लोगों ने शुरूआती दौर में खुद ही अतिक्रमण हटाया था, वह फिर जस का तस हो गया है।
- झांसी रानी चौक के चारों ओर अतिक्रमण व जाम को लेकर बेहद बुरे हालात हैं। यहां के पार्किंग स्थल पर रेहड़ी वाला अस्थायी बाजार सज चुका है, जबकि एक ओर चाट व जूस वाले, दूसरी ओर ताला-चाबी बनाने वालों के साथ ही चाट लगाने वाले, सड़क के दूसरी ओर दुकानों के आगे कपड़े की अस्थायी दुकानें सजा लेने वाले लोगों का बोलबाला है। शिवचौक जाने वाले मार्ग पर डिवाइडर के दोनों ओर वाहन पार्किंग होने से हर समय जाम की स्थिति रहने लगी है।
विज्ञापन

- गोल मार्केट में पालिका मार्केट के गलियारे पर दुकानदारों ने पूरी तरह कब्जा कर इसे अस्थायी दुकानों का रूप दे दिया है, वहीं इसकी सड़कों पर चाट वालों ने कब्जा जमाया हुआ है। शिवचौक के ठीक पीछे स्थित तुलसी पार्क का पूरा क्षेत्र जूते-चप्पल लगाने वाले फड़ विक्रेता घेरे हुए हैं। शिवचौक के दूसरी ओर तो एक सार्वजनिक बैंक ने ही बीच सड़क पर अपना जनरेटर रखकर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रुड़की रोड पर एक ओर स्थित पालिका की मार्केट में गलियारे पर दुकानदार पूरी तरह कब्जा कर चुके हैं, तो दूसरी ओर जूते-चप्पल वाले दुकानदारों ने अस्थायी ठिये सजाकर फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। नावल्टी चौक से जिला अस्पताल और फिर आनंदपुरी पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों ओर फलों, कपड़े, व जूते-चप्पल वाले और इसके बाद मिष्ठान विक्रेताओं ने फुटपाथ पर कब्जा जमाया हुआ है।
- कोर्ट रोड पर जिला परिषद के बाहर व सामने स्थित पालिका मार्केट के गलियारे भी अस्थायी दुकानों ने बंद कर दिए हैं। लोहिया बाजार में सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने सामान रखकर दस फीट चौड़ी सड़क को छह फीट तक सीमित कर दिया है। वहीं, दाल मंडी में दुकानदारों ने सड़क के दोनों ओर स्थायी कब्जा करते हुए सड़क को पूरी तरह संकीर्ण कर दिया है।

इन्होंने कहा ........
सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह का कहना है कि शहर को अतिक्रमण और जाम से मुक्त कराने का मास्टर प्लान को लागू कराया जाएगा। इस संबंध में बनाई गई टीमों को निर्देश दे दिए गए है। जल्द ही फिर से यह अभियान चलेगा।

नगर में एसडी कालेज मार्किट के बाहर सडक पर खडे वाहन।

नगर में एसडी कालेज मार्किट के बाहर सडक पर खडे वाहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

झांसी रानी चौक पर सडक पर ठेलेनुमा  दुकानें लगाकर किया सडक पर अतिक्रमण ।

झांसी रानी चौक पर सडक पर ठेलेनुमा दुकानें लगाकर किया सडक पर अतिक्रमण ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed