फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman found dead in bathroom, dead body was taken out by breaking the door

Muzaffarnagar: बाथरूम में मृत पड़ी मिली विवाहिता, दरवाजा तोड़कर निकाला शव

Sat, 19 Nov 2022 09:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
Married woman found dead in bathroom, dead body was taken out by breaking the door
सांकेतिक तस्वीर

मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र की जनकपुरी कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मायके से परिजन पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मंसूरपुर निवासी राधेश्याम ने अपनी बेटी मोनी की शादी फरवरी 2022 में थाना सिविल लाइन क्षेत्र की जनकपुरी कॉलोनी में रहने वाले अनुज पाल के साथ की थी। शनिवार सुबह मोनी नहाने के लिए बाथरूम में गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम दौरा: आज सहारनपुर आएंगे CM योगी, प्रशासन की तैयारियां पूरी, एक क्लिक में जानें- कार्यक्रम का हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक भी जब मोनी बाथरूम से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो वहां मोनी फर्श पर पडी थी। तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को घर ले आए और यह जानकारी मोनी के मायके में परिजनों को दी।


मृतका के पिता राधेश्याम व अन्य परिजन बेटी की ससुराल में पहुंचे। राधेश्याम ने थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी तो कच्ची सड़क चौकी प्रभारी ललित कसाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी कुछ लिखकर नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed