फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Marriage of a minor boy and girl in Bhorkalan

भौराकलां में नाबालिग लड़के-लड़की की शादी

Mon, 18 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Marriage of a minor boy and girl in Bhorkalan
भौराकलां में नाबालिग लड़के-लड़की की शादी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भौराकलां में नाबालिग लड़के-लड़की की तीन दिन पूर्व दोनों के परिजनों ने गुपचुप तरीके से शामली ले जाकर मंदिर में शादी करा दी। उक्त शादी की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने से गांव में हड़कंप मच गया। लड़की की दादा ने उसकी मां के साथ ही लड़के के माता-पिता के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बागपत जनपद के गांव बूूढ़पुर निवासी किशोर काफी साल पूर्व भौराकलां में आकर रहने लगा था। वहां युवक की अपने पड़ोसी के घर आना-जाना हो गया। कुछ समय पूर्व महिला के पति की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी अलग मकान में रहकर अकेले बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन पूर्व महिला ने गुपचुप तरीके से अपनी नाबालिग बेटी (16) की शादी शामली ले जाकर अपने पड़ोसी नाबालिग लड़के (16) के साथ करा दी। दोनों की शादी किसी मंदिर में कराई गई, जिसकी मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बनाई गई थी। रविवार को उक्त शादी की वीडियो क्लिप किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो हड़कंप मच गया। एक ही गांव में पड़ोसी और सजातीय होने के चलते इस शादी का चौतरफा विरोध शुरू हो गया, जिसकी जानकारी भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को भी दे दी गई। इस मामले में भौराकलां थाने में पीड़ित पक्ष ने अपनी पुत्रवधू देेवी के साथ ही दो अन्य के खिलाफ तहरीर देकर बाल विवाह कराने का आरोप लगाकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी अभिषेक यादव के संज्ञान में मामला आने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, ग्रामीण इस शादी को लेकर जल्द ही पंचायत करने की भी तैयारी कर रहे हैं, जिसमें दोनों परिवारों के भविष्य को लेकर निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
भौराकलां एसओ विरेंद्र कसाना का कहना है कि नाबालिग लड़के-लड़की की शादी कराने की तहरीर मिलने पर लड़की की मां व लड़के के माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही उक्त शादी को अमान्य कराने की भी कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed