फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Made full payment of December, promised to give 60 crores of January in August

Muzaffarnagar News: दिसंबर का किया पूर्ण भुगतान, जनवरी का 60 करोड़ अगस्त में देने का वादा

Tue, 01 Aug 2023 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Made full payment of December, promised to give 60 crores of January in August
बुढ़ाना में भैसाना चीनी मिल के सामने धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे अ​धिकारी। स्रोत स्वयं।
गन्ना समिति के सचिव और चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक किसानों के बीच धरने पर पहुंचे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। बजाज चीनी मिल भैसाना ने वादे के अनुसार किसानों के गन्ने का दिसंबर पूर्ण भुगतान दे दिया है। अगस्त में जनवरी माह का 60 करोड़ का भुगतान देने का वादा किया है। गन्ना समिति के सचिव और चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक किसानों के बीच धरने पर पहुुंचे और भुगतान देने के संबंध में जानकारी दी।
गन्ने के बकाया भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ता और किसान 30 मई से भैसाना चीनी मिल के गेट पर धरने पर बैठे है। गन्ना समिति के सचिव बीके राय और बजाज चीनी मिल भैसाना के गन्ना प्रबंधक शिवकुमार त्यागी मंगलवार को धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने किसानों को बताया कि उन्होंने दिसंबर माह का पूर्ण भुगतान कर दिया है। भुगतान किसानों के खाते में पहुंच गया है। धरनास्थल पर किसानों ने कहा कि दी गई सूची के अनुसार जनवरी का 60 करोड़ का भुगतान अगस्त में देने का वादा किया गया है। उन्हें वादे के अनुसार भुगतान चाहिए।
विज्ञापन

गन्ना समिति के सचिव बीके राय ने बताया कि चीनी मिल पर भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिस हिसाब से मिल चीनी बेच रहा है, उस हिसाब से भुगतान मिलने की संभावना नही है। चीनी मिल के अधिकारियों को भुगतान देने के लिए अधिक चीनी बेचने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू नेता अनुज बालियान और संजीव पंवार ने बताया कि चीनी मिल के अधिकारी जानबूझकर किसानों का भुगतान नहीं करना चाहते। चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें दी गई सूची के अनुसार भुगतान चाहिए। जब तक किसानों का पूर्ण भुगतान नहीं होगा, उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर विकास त्यागी, प्रवीण, राजबीर, विपिन, धीरसिंह, प्रवेन्दर, मोनू, तमसीर, आशू व वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed