{"_id":"65bd2750060b3135c60f5674","slug":"machine-will-cut-stubble-sugarcane-production-will-double-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-116200-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मशीन से कटेगी ठूंठ, दोगुना होगा गन्ने का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मशीन से कटेगी ठूंठ, दोगुना होगा गन्ने का उत्पादन
Fri, 02 Feb 2024 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
खेत में कृषि यंत्र से खेती करता किसान। संवाद
अमर उजाला विशेष:
- किसानों के लिए गन्ना विभाग ने खरीदी आठ आरएमडी मशीन
- सहकारी गन्ना विकास परिषदों से किसानों को मिलेगी मशीन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पौधा गन्ना की कटाई के बाद बचे ठूंठ को आरएमडी मशीन से काटने पर उत्पादन दोगुना होता है। गन्ना विभाग ने ठूंठ की कटाई के लिए जिले की सभी सहकारी गन्ना विकास परिषदों में आरएमडी मशीन खरीद ली है। किसानों को गन्ने की ठूंठ काटने के लिए यह मशीन नि:शुल्क दी जा रही है।
जनपद की मुख्य फसल गन्ना है। 90 प्रतिशत किसान यहां गन्ने की खेती कर रहे हैं। गन्ने की खेती में तकनीक का प्रयोग लगातार बढता जा रहा है। इसी के चलते उत्पादन से लेकर रिकवरी तक लगातार बढी हैं। खेत में गन्ना कटाई के बाद ठूंठ का एक हिस्सा फंगस से खराब हो जाता है। किसान गन्ना तिरछा काटता है और गन्ने में इससे टिलरिंग कम होती है। रैटून मैनेजमेंट डिवाइस यानी आरएमडी मशीन से यदि ठूंठ की कटाई होती है तो वह समान रूप से काटती है।
मशीन जड़ के अतिरिक्त हिस्से को भी काटती है और निकलने वाले पौधों की संख्या बढ़ जाती है। पौधे की बढ़वार को रोकने वाला जड़ का अतिरिक्त हिस्सा समाप्त हो जाता है। सामान्य रूप से यदि पांच पौधों की टिलरिंग होती है तो आरएमडी मशीन से कटाई के बाद यह संख्या दोगुनी हो जाती है। आरएमडी मशीन के पीछे एक छोटा स्प्रेयर लगा होता है, जिससे स्प्रे करने पर ठूंठ पर फंगस नहीं लगता है। इस मशीन के प्रयोग से गन्ने के कूंड के दोनों ओर छोटी-छोटी नालियां बन जाती हैं, जिसमे डीएपी का प्रयोग किए जाने पर पौधों का अधिक पोषण होता है।
विज्ञापन
इन समितियों पर उपलब्ध है मशीन
आरएमडी मशीन की कीमत 85 हजार रुपये है। जिले की सभी सात गन्ना समितियों पर यह मशीन खरीदी गई है। किसान यहां से मशीन ले जाकर खेतों में ठूंठ की कटाई कर रहे हैं। इन समितियों में खतौली, तितावी, मंसूरपुर, रोहाना, मोरना, रामराज, बुढ़ाना शामिल हैं।
किसानों का उत्पादन दोगुना होगा
जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया का कहना है कि किसानों को आरएमडी मशीन की तकनीक को अपनाना चाहिए। गन्ना समितियों को किसानों के हित के लिए ही मशीन खरीदकर दी गई है। इस मशीन से गन्ने की ठूंठ काटने से किसानों का उत्पादन दोगुना तक हो सकता है।