फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maa Durga's procession taken out with beautiful tableaux

सुंदर झांकियों के साथ निकाली मां दुर्गा की शोभायात्रा

Mon, 03 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Maa Durga's procession taken out with beautiful tableaux
चरथावल में दुर्गा शोभायात्रा में शामिल झांकी एवं नृत्य करते युवक - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान में कस्बे के प्रमुख मार्गों पर मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजे और डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। कई स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
सोमवार को प्राच्य देवी मंदिर प्रांगण में शोभायात्रा महोत्सव पर पुरोहित मुकेश त्रिपाठी ने पूजन कराया। शुभारंभ समाजसेवी सुनील दत्त त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल ने अतिथियों का अभिनंदन किया। संचालन श्री राम गुप्ता ने किया। मंदिर से निकली शोभायात्रा में रथ पर सवार मां दुर्गा भगवान शंकर, बजरंग बली, खाटू श्याम, राधा-कृष्ण एवं बच्चों द्वारा सजाए गए दुर्गा के रथ की झांकियों ने मनमोह लिया। रथ पर सवार होकर सुनील दत्त, गौरव कुमार और जितार्थ त्यागी ने श्रद्घालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

रथयात्रा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार कलां, शिव चौक, तीरग्रान, महाब्रहमणान, छिंपीयान, बाजार खुर्द, ठाकुर द्वारा मंदिर, बस स्टैंड, हनुमान मंदिर से होकर निकाली गई। बाला जी भगवान और भोले की बारात के नृत्य झांकियां सराही गई। युवाओं की टीम में शामिल चेतन सिंघल, सहज, लहर, अनमेेल, शिवाय, रणवीर आदि ने झांकियां सजाई। श्रीराम सिंघल, कोमल सिंघल, सक्षम सिंघल, अरविंद सिंघल, गौरव सिंघल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा एवं कस्बा प्रभारी आशुतोष कुमार का कमेटी की तरफ से सम्मान किया। विजेंद्र त्यागी, विनेश त्यागी, सोनू त्यागी, गौरव त्यागी, नीटू त्यागी, बंटू आदि मौजू्द रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed