फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lord Ram's leela...the bow broke and the palace was also lost

Muzaffarnagar News: श्रीराम की लीला...धनुष टूटा और महल भी छूटा

Wed, 24 Sep 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram's leela...the bow broke and the palace was also lost
खतौली ठाकुरद्वारा में चल रही श्रीराम लीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
मुजफ्फरनगर। श्रीरामलीला सभा रजिस्टर्ड शहर की ओर से टाउन हॉल में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ का भव्य आयोजन और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन हुआ।
विज्ञापन

सीता स्वयंवर में लंकापति रावण समेत कई राजा धनुष को नहीं उठा पाते। भगवान श्रीराम लक्ष्मण को शांत कराकर धनुष को तोड़ते हैं तो पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन अध्यक्ष शिवचरण गर्ग, मंत्री सतीश गर्ग, उपमंत्री अनमोल सिघल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, मुख्य निर्देशक साधुराम गर्ग, कार्यालय मंत्री वैभव मित्तल, नितिन शामिल रहे।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर की ओर से 50वें श्री रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन हुआ। भस्मासुर लीला और नृत्य नाटिकाओं का दर्शकों ने आनंद लिया। मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश मित्तल, संजय सिंघल, नीरज बंसल और राघव बंसल ने पूजन किया।
विज्ञापन

आयोजन में समिति के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल शामिल रहे। नई मंडी रामलीला में भगवान राम के जन्म के साथ चारों भाइयों के जन्म की लीला दिखाई गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उद्यमी श्रवण गर्ग एवं सुभाष गोयल ने किया। कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया ने अतिथियों को सम्मानित किया। भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का सुंदर मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विदित गुप्ता, संजय जिंदल काका, राजेश गोयल, अभिषेक कुच्छल, विवेक बंसल डॉक्टर प्रदीप जैन, विनय कुमार, राजकुमार, रवि गोयल उपस्थित रहे।
शक्ति क्लब रामलीला में ताड़का वध लीला का मंचन हुआ। ताड़का का अभिनय रिंकू कटारिया, फुलवारी लीला माली मालन का सुंदर अभिनय उज्जवल शर्मा, चौकी वाले का रोल राहुल पांचाल ने किया। आरती में केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, उपाध्यक्ष वैभव त्यागी, सभासद रजत धीमान, ठाकुर मुकेश सिंह, प्रदीप त्यागी ने की।

खतौली ठाकुरद्वारा में चल रही श्रीराम लीला में मंचन करते कलाकार। संवाद

खतौली ठाकुरद्वारा में चल रही श्रीराम लीला में मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed