फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looted two lakh rupees from RO of finance company

Muzaffarnagar News: फाइनेंस कंपनी के आरओ से दो लाख रुपये लूटे

Wed, 07 Jun 2023 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Looted two lakh rupees from RO of finance company
बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (मुजफ्फरनगर)। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से तमंचे के बल पर दो लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के आरओ सुशील कुमार पुत्र दल सिंह निवासी खेड़ी सराय थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर के अनुसार वह अपने सहकर्मी शिवम के साथ बुधवार शाम करीब आठ बजे चेहला, इस्माइलपुर, बूचानांगल आदि गांवों से दो लाख रुपये कलेक्शन कर बाइक से लौट रहे थे। आजमपुर मार्ग पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनकर वे डरते हुए गिर गए। इस बीच उक्त बदमाश पीछे बैठे शिवम से नोटों से भरा थैला लूटकर चांदपुर की ओर भाग गए। उसने घटना की सूचना 112 एवं कंपनी मैनेजर राजीव कुमार को दी। लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज व पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना कर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। सुशील कुमार की ओर से अज्ञात के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed