{"_id":"63d40ccc98c6f206c569d9a4","slug":"looted-five-lakh-sheep-by-taking-the-shepherds-hostage-muzaffarnagar-news-c-14-1-94277-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चरवाहों को बंधक बनाकर पांच लाख की भेड़ लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चरवाहों को बंधक बनाकर पांच लाख की भेड़ लूटी
विज्ञापन
मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव अभीपुरा में बुधवार रात आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने मारपीट कर चरवाहों को बंधक बना कर सात हजार नगद व पांच लाख की भेड़ लूट ली। पुलिस ने लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की हैं।
सहारनपुर जनपद के थाना बिहारीगढ़ निवासी सोनी पुत्र धर्मपाल व उनका साथी प्रदीप पुत्र तेजपाल चरवाहा है। वह दूर दराज से भेड़ लेकर आते हैं और रात होने पर रास्ते में पड़ने वाली बड़ी खाली जगह में भेड़ लेकर रुक जाते है। पीडित सोनी ने मंसूरपुर थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह अपने 5 साथियों के साथ भेड़ पालन का कार्य करता हैं। बुधवार रात वह मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अभीपुरा गांव में टंकी के पास पड़े मैदान में भेड़ों के साथ पड़ाव डाल कर रुके थे। रात में लगभग 12 बजे 7-8 हथियारबंद बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनको बंधक बना लिया। उनकी लगभग 50 भेड़ व सात हजार नकद लूट लिए। सभी भेड़ एक गाड़ी में भरकर ले गए। मारपीट करने पर उनके साथी प्रदीप को चोट आई हैं। संवाद