फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lockout will be done in the factory which damages the crop: Panwar

फसल को नुकसान पहुंचाने वाली फैक्टरी में करेंगे तालाबंदी

Sat, 19 Nov 2022 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Lockout will be done in the factory which damages the crop: Panwar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। भारतीय किसान यूनियन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार ने कहा कि मुजफ्फरनगर में एक फैक्टरी के पानी और गंदगी से किसान की फसल बर्बाद हो रही है। चेतावनी के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हुआ। दस दिन के भीतर कोई समाधान नहीं हुआ और किसान के नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो फैक्टरी में तालाबंदी की जाएगी।
शनिवार को हरिद्वार जाते हुए टोल प्लाजा पर रुके भाकियू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि बढेड़ी में हाईवे कट को बंद कराने की बात हुई थी। हाईवे के मैनेजर ने लिखित पत्र देकर बंद करने को कहा था। दो माह बीत गए, लेकिन कट बंद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में एक फैक्टरी के गंदे पानी से किसान की फसल बर्बाद हो रही है ओर भूमि भी खराब हो रही है। इसे लेकर भाकियू सेना ने प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव बसेड़ा में किसान सेवा सहकारी समिति में कार्यरत आंकिक ने एक किसान को आतंकित कर हजारों रुपये हड़प लिए और फर्जी रसीद दे दी थी। इस प्रकरण में भी भाकियू किसान सेना हाईवे पर चक्का जाम करेगी। इस दौरान मुरसलीन, मोहम्मद शमी, यासीन, ललिता चौधरी, नदीम अहमद, शबाब गौर, सलमा बेगम, पवन ठाकुर, निसार मलिक, मांगेराम, जहांगीर खान, गय्यूर, विनोद त्यागी, बाबू खान, शिव कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed