{"_id":"58ab34674f1c1b5354b23796","slug":"life-seemed-a-luxury-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी टूर पर दिखी संदेश की लग्जरी लाइफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी टूर पर दिखी संदेश की लग्जरी लाइफ
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ संदेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा की वेब वर्क ट्रेड लिंक कंपनी का पार्टनर संदेश वर्मा लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए 260 करोड़ से ज्यादा का घोटाला करने वाली कंपनी के ब्रांड एंबेसडर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ जश्न के पलों में संदेश की फेसबुक पर तस्वीरें लगी हैं।
एसटीएफ के शिकंजे में आए अनुराग गर्ग के साथी संदेश वर्मा ने अचानक जिस तरीके से ग्लैमर लाइफ को जीया, उससे बरला के लोग भी अचरज में थे। लग्जरी लाइफ जीने की उमंग में वह कब ऑनलाइन ट्रेडिंग की ठगी के कारोबार से जुड़ गया, इसका यहां किसी को अहसास नहीं है। खुद पिता भी उसके धंधे और कमाई से अनभिज्ञ दिखे, उन्हें खुद आश्चर्य होता था कि संदेश आखिर ऐसा कौन सा कारोबार करता है।
वेब वर्क ट्रेड लिंक और उसी से जुड़ी ऐडबुक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक 260 करोड़ से ज्यादा का ठगी का धंधा किया गया है। विदेशी टूर पर महंगी फ्लाइटें, फाइव स्टार होटल और समुद्र के बीच पर जिंदगी की मस्तियां संदेश को सपनों के आसमान में उड़ा ले गईं। अपनी जिंदगी के बदलते रंग को उसने फेसबुक पर भी शेयर किया है। बरला छोड़ने के बाद वह कभी-कभार ही अपने घर आता था। आस पड़ोस में बात भी कम होती थी।
विज्ञापन
महंगी गाड़ियों से संदेश को चलता देख सभी अचंभित थे, क्योंकि उसकी पढ़ाई-लिखाई भी ज्यादा नहीं थी। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कंपनी ने एक करोड़ रुपयों की फीस देकर अपना प्रचारक बनाया था। नवाजुद्दीन के साथ संदेश के वो पल कैमरे में कैद हैं। संदेश ने अपनी उड़ान के पन्ने ज्यादा नहीं खोले, जिसकी वजह से यहां उसकी अंदरूनी बातें लोग कम ही जानते हैं। इतना जरूर है कि उसकी स्थानीय राजनीति में चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशियों से नजदीकियां गहरी हो गई थीं। बताते चलें कि शिकायतकर्ता अमित किशोर जैन की पहल पर नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग की ठगी का पर्दाफाश किया है।