फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Legislators angry at officials

अधिकारियों पर भड़के विधायक

Sat, 15 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Legislators angry at officials
अधिकारियों पर भड़के विधायक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कोरोना संक्रमण को लेकर क्षेत्र में माकूल व्यवस्था नहीं होने पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को सीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी।
पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल ने शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय सभागार में एसडीएम सदर व तहसीलदार सदर और पुरकाजी, बघरा व चरथावल और सदर ब्लॉक के अधिकारियों व तहसील कर्मियों की बैठक ली। विधायक ने कोरोना संक्रमण को लेकर ब्लॉक व तहसील और स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कर्मचारियों द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विधायक कर्मचारियों पर जमकर भड़के।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जो विभाग कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही बरतेगा। उसकी शिकायत सीएम से कर उसके विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर सभी व्यवस्थाएं कर रखी हैं। मगर अधिकारी और कर्मचारी जमीनी तैयारी न कर हवा में बातें कर रहे हैं। लोग क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। मगर कोरोना संक्रमित लोगों की न तो देखभाल की जा रही है और न ही उनके परिवारों को सहयोग ही किया जा रहा है। विधायक ने प्रभारी चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार को गांव तुगलकपुर पीएचसी पर कोरोना संक्रमित मरीजों व खांसी, जुकाम, बुखार आदि के मरीजों के लिए दवा उपलब्ध कराने व गांवों में ई रिक्शा से घूमकर मरीजों को दवाईयां वितरित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने लेखपालों को गांव के स्कूलों में बेड लगवाने व गांव में सैनिटाइजर करवाने और मास्क वितरित करने के निर्देश दिए। ईओ मनोज यादव को सफाई कर्मियों का विशेष ध्यान रखकर उन्हें पीपीई किट, सैनिटाइजर, दस्ताने और जूते देने को कहा। इस दौरान एसडीएम सदर दीपक कुमार, तहसीलदार सदर जयेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक देशपाल सहित चारों ब्लाकों के बीडीओ, एडीओ व कानूनगो, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
- प्रभारी चिकित्सक ने डॉक्टरों की कमी बताई
पुरकाजी। प्रभारी चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने क्षेत्र की सीएचसी व पीएचसी पर डॉक्टर कम बताए। कहा कि जो डाक्टर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार करेगा। वही डाक्टर आम मरीजों का उपचार करेगा तो आम मरीज के भी कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका बनी रहती है। जिसके लिये सीएचसी व पीएचसी पर अलग से डाक्टर तैनात होने चाहिए। जिस पर विधायक ने बताया कि शासन द्वारा अलग से डाक्टर तैनात कर दिए गए हैं।

- पुरकाजी में कोरोना कर्फ्यू नजर नहीं आता
पुरकाजी। विधायक ने प्रभारी निरीक्षक से कहा कि पुरकाजी में कहीं कोरोना कर्फ्यू नजर नहीं आ रहा है। दुकानें खुली रहती हैं और लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। जगह जगह पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि रोजाना 50-60 लोगों के चालान कर जुर्माना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed