{"_id":"5f7a11fc8ebc3e9ba326536c","slug":"lathicharge-on-jayant-chaudhary-triggered-anger-of-rld-workers-muzaffarnagar-news-mrt5045171177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज से रालोद में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज से रालोद में उबाल
विज्ञापन
रालोद नेता पर लाठी चार्ज की निंदा कर ज्ञापन देते कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज से रालोद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा
मुजफ्फरनगर। हाथरस में बिटिया की हत्या को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आक्रोशित रालोद कार्यकर्ताओं ने शहर के सरकुलर रोड और तितावी में जाम लगाकर हंगामा किया। सीओ मंडी को हाथरस पुलिस पर हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर तहरीर दी। वहीं, पुलिस कार्रवाई के विरोध में आंदोलन की भी चेतावनी दी गई।
हाथरस में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज को लेकर रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया। पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व में शहर के सरकुलर रोड स्थित ऑफिस के बाहर सड़क पर धरना देकर बैठ गए और जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार पर अहंकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। हंगामे व जाम की सूचना पर सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रालोद पदाधिकारियों से वार्ता कर उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने सीओ मंडी को तहरीर देकर हाथरस पुलिस के खिलाफ जयंत चौधरी की हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। बाद में सीओ मंडी के आश्वासन पर रालोद नेताओं ने धरना खत्म किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, राजू आढ़ती, सत्यवीर वर्मा, विवेक सरोहा, आशीष जाटव, आशीष बालियान, भूप सिंह बालियान, नंदू शर्मा, अभिषेक शर्मा और विक्रांत पंवार आदि मौजूद रहे।