फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Langur terror, attacked many including teacher

लंगूर का आतंक, शिक्षक सहित कई पर किया हमला

Sat, 14 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Langur terror, attacked many including teacher
गांव फिरोजपुर के स्कूल में बैठा हमलावर लंगूर। - फोटो : KHATAULI
मोरना। गांव फिरोजपुर में लंगूर ने आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। लंगूर ने शिक्षक सहित कई ग्रामीणों पर हमला उन्हें घायल कर दिया। परिजनों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। लंगूर को पकड़ने के लिए ग्रामीणों और वन विभाग टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

गंगा किनारे बसा गांव फिरोजपुर में आजकल जंगल से आए लंगूर के कारण ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में लंगूर ने शिक्षक प्रमोद कुमार पर हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद स्कूल मेेें भगदड़ मच गई। इसके अलावा लंगूर ने गांव में दो साल के किट्टू को उठा लिया। मां मीनू और ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। लंगूर ने बालक को जमीन पर पटक दिया और गांव के निकुल पुत्र रुढ़ापाल, संजीव पुत्र अतर सिंह आदि पर हमला कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने फोन द्वारा वन विभाग के डीएफओ सूरज कुमार को जानकारी दी। शुकतीर्थ रेंज कार्यालय के वन दरोगा शबी हैदर, सुनील कुमार आदि को गांव में भेजा गया। लेकिन वन विभाग की टीम भी लंगूर को नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन

------------------------------------
जंगली जानवर को काबू में करने के लिए नहीं ठोस साधन
ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के दो घंटे बाद गांव में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जब ग्रामीणों द्वारा लंगूर को पकडऩे के मांग की गई, तो वन विभाग ने लंगूर पकड़ने के साधन न होने पर हाथ खड़े कर दिए। प्रधान नेमपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, नरेंद्र बालियान, मदनपाल, अनुज पाल, योगेश, मोनू, शुभम, राहुल, भोपाल सिंह, कृपाल सिंह आदि ने जिलाधिकारी और वन विभाग विभाग से हमलावर लंगूर को पकड़ने की गुहार लगाई है।

गांव फिरोजपुर में लंगूर के हमले से घायल शिक्षक प्रमोद कुमार।

गांव फिरोजपुर में लंगूर के हमले से घायल शिक्षक प्रमोद कुमार।- फोटो : KHATAULI

गांव फिरोजपुर में लंगूर के हमले से घायल बालक के जख्म को दिखाता उसका पिता मोनू।

गांव फिरोजपुर में लंगूर के हमले से घायल बालक के जख्म को दिखाता उसका पिता मोनू।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed