फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lack of resources, government schools do not want to conduct board exams

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - संसाधनों का टोटा, राजकीय स्कूल नहीं कराना चाहते बोर्ड परीक्षा

Fri, 01 Dec 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lack of resources, government schools do not want to conduct board exams
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर आई केंद्रों की सूची के बाद अब विद्यालयों की ओर से आपत्तियां भी आ गई है। जिले के अलग-अलग विद्यालयों से 80 आपत्तियां आई। जिनमें अधिकांश राजकीय विद्यालय है। संसाधन न होने और दूर दराज केंद्र बनाए जाने को लेकर आपत्ति दी गई।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 23 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। इसके बाद आपत्ति के लिए छह दिन का समय दिया गया था। 24 से 29 नवंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर ऑनलाइन और ऑफलाइन 80 आपत्तियां आईं। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 21 राजकीय विद्यालयों ने केंद्र निरस्त करने, 44 आपत्तियां केंद्रों की दूरी और 15 आपत्तियां उन विद्यालयों की आई है, जो पिछले साल केंद्र बने थे और इस बार नहीं बने हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है। सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर सहित अन्य सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में इन विद्यालयों की ओर से केंद्र निरस्त करने की आपत्ति दी गई है। इसके अलावा 44 आपत्तियां केंद्रों की दूरी को लेकर आई है। जिसमें कहा गया है कि उनके केंद्र काफी दूरी पर बनाए गए है, आवागमन में परेशानी होगी। इनमें अशासकीय और वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। 15 आपत्तियां उन विद्यालयों की आई हैं, जो इस बार भी अपने विद्यालय पर केंद्र चाहते हैं।
विज्ञापन




बालकों के लिए 12 और बालिकाओं के लिए सात किमी

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि इस बार केंद्रों की दूरी दो-दो किलोमीटर बढ़ाई गई है। बोर्ड की ओर से बालकों के लिए 12 और बालिकाओं के लिए सात किलोमीटर की दूरी पर केंद्र बनाए गए है। इससे पहले बालकों के लिए 10 और बालिकाओं के लिए पांच किलोमीटर की दूरी पर केंद्र बनाए जाने का नियम था।
विज्ञापन
विज्ञापन




20 किमी की दूरी पर बनाए गए केंद्र

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों की दूरी 15-20 किमी तक की है। शहर के विद्यालयों का सेंटर छपार के क्षेत्रों में लगाया गया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए 15-20 किमी तक की दूरी तय करनी होगी। इस दौरान उन्हें कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed