{"_id":"63d408afd9442767172c5065","slug":"laborers-body-found-lying-in-the-forest-muzaffarnagar-news-c-14-1-94977-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मजदूर का शव जंगल में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मजदूर का शव जंगल में पड़ा मिला
विज्ञापन
- शव की शिनाख्त मेहलकी के रामलाल के रुप में हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। गांव मीरापुर दलपत के पास गन्ने के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। शव के पैर को भी जंगली जानवर ने खा रखा था। शव की शिनाख्त गांव मेहलकी निवासी रामलाल के रुप में हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भिजवाया।
शुक्रवार की शाम को गांव मीरापुर दलपत चौकी क्षेत्र के जंगल में ग्रामीणों को एक शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव मुस्तफाबाद के किसान खुशीराम के गन्ने के खेत में शव पड़ा था । मृतक की जेब से मिली एक पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर से शव की शिनाख्त गांव मेहलकी निवासी 45 वर्षीय रामलाल पुत्र सेवाराम के रूप में हुई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की उन्होंने भी शिनाख्त की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामलाल मजदूरी का काम करता था और अक्सर वह कई-कई दिन के लिए घर से भी गायब रह जाता था। इसीलिए उसकी कोई परवाह ही नहीं की गई थी और ना ही गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है।
इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह का कहना है कि शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जेब से मिली पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर के बाद शव की शिनाख्त महेलकी गांव निवासी रामलाल के रूप में हुई। शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भिजवाया है। मृतक की मौत होने पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।