फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   laborer died due to snakebite in sikri

सीकरी में सर्पदंश से मजदूर की मौत

Sat, 07 Aug 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
laborer died due to snakebite in sikri
सीकरी में सर्पदंश से मजदूर की मौत
विज्ञापन

भोपा। गांव सीकरी में ईख बंधाई करते समय मजदूर को सांप ने काट लिया, जिसकी बाद में मौत हो गई। ग्रामीणों ने युवक के परिजनों की आर्थिक मदद करने की मांग की है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी खालिद (40) मजदूरी कर परिवार का पालन करता था। शनिवार सुबह खालिद गांव के ही अब्दुल गफ्फार, नाजिम व आतिफ के साथ गांव के ही एक किसान के खेत में ईख बंधाई का काम करने गया था। काम करते हुए ही खालिद को खेत में मौजूद एक सांप ने हाथ पर काट लिया। सांप के काटने पर खालिद ने शोर मचाकर अन्य साथियों को इसकी जानकारी दी, जिस पर सभी साथी उसे लेकर गांव में ही एक डॉक्टर के यहां ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद खालिद अचेत हो गया। इस पर परिजन युवक को झाड़-फूंक कराने ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। खालिद की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। उधर, जिला पंचायत सदस्य संजय के साथ ही ग्राम प्रधान राजेंद्र समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मजदूर के परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed