फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kutba in Volleyball, Barwala in Kabaddi, Souram Champion

वॉलीवाल में कुटबा, कबड्ी में बरवाला, सौरम चैम्पियन

Tue, 23 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kutba in Volleyball, Barwala in Kabaddi, Souram Champion
मुजफ्फरनगर। सांसद खेल स्पर्धा के विजेताओं और उप विजेताओं को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुरस्कृत किया। विजेता टीम को 51 हजार और उप विजेता को 31 हजार का चैक दिया गया। वॉलीबाल में कुटबा की टीम, कबड्डी बालक में बरवाला और कबड्डी बालिका में सोरम की टीम चैंपियन रही।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज के मैदान में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। लोकसभा स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा में कुटबा की टीम ने सदर की टीम को पांच सेटों तक चले रोचक मुकाबले में 25-18, 22-25, 21-25, 25-20, 15-10 से हराकर जनपद की विजेता ट्राफी अपने नाम की। विजेता कुटबा और उप विजेता सदर को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता की पुरुष स्पर्धा में बरवाला ने शौरम को 32-20 से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शौरम ने बिटावदा को 24-20 सें हराकर फाइनल अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में 400 मीटर स्पर्धा में सागर नायक ब्लॉक सदर नें 47.32 सैकेंड में दौड़कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मैडल जीता। आशुतोष बघरा द्वितीय एंव सन्नी शाहपुर तृतीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर की स्पर्धा में सदर ब्लॉक के ही फारूक नें 04:29 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, पारूल गोस्वामी द्वितीय एंव गौरव बघरा तृतीय स्थान पर रहे।
कुश्ती की 50 किलो की फाइनल स्पर्धा में आदिल ब्लॉक शाहपुर एवं विकास ब्लॉक जानसठ के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें आदिल ने विकास को 2-2 के मुकाबले के बाद चित कर गोल्ड अपने नाम किया। 61 किलो की फाइनल स्पर्धा में गौरव बालियान बघरा एवं सौरभ मवाना के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सौरभ मवाना ने गौरव बालियान बघरा को 8-5 से हराकर विजेता बना। 74 किलो की फाइनल स्पर्धा में आफताब बघरा का मुकाबला शुभम बुढ़ाना से हुआ आफताब नें 8-2 से मुकाबला जीतकर गोल्ड मैडल अपने नाम किया। 86 किलो की फाइनल स्पर्धा में आयुष बघरा का मुकाबला शांतनु गढी बहादरपुर ब्लॉक शाहपुर सें मुकाबला हुआ, जिसमें शांतनु नें मुकाबला जीतकर गोल्ड मैडल पर कब्जा किया।
समापन समारोह में संयोजक डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रियांशु द्विवेदी, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल, मेरठ देहात विधायक सोमेंद्र तोमर, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखमेंद्र सोम, अर्जुन अवार्डी अनुज पहलवान, निशाने बाज शार्दुल विहान, एथलेटिक्स प्रियंका पंवार, डीएम चंद्रभूषण सिंह, सीडीओ आलोक यादव, ब्लाक प्रमुख अरविंद त्यागी, अक्षय पुंडीर, गौरव पंवार, गौतम, नरेंद्र सिंह, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

खिलाडियों को प्रोत्साहित करे उद्यमी
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने समापन समारोह में कहा कि हमारे जिले के उद्यमी हर कार्य में आगे रहते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में उनकी आर्थिक मदद भी हमारे उद्यमी करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा स्तर पर 640 खिलाड़ियों का सेमी फाइनल में चयन हुआ था, आठ हजार खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से ये खेल हुए हैं। ब्लाकों में प्रमुखों ने जिस तरह व्यवस्था की काबिले तारीफ रही। सहयोग देने वाले सभी लोगों को आभार जताया। खेल मंत्री ने हमें समय देकर खिलाड़ियों में उत्साह भरने का काम किया।

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानो का परिचय कराते खेल मंत्री व सांसद ।

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानो का परिचय कराते खेल मंत्री व सांसद ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कबडडी के महिला खिलाडीयों   से परिचय करते खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ।

कबडडी के महिला खिलाडीयों से परिचय करते खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed