फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jail Hospital Expansion, Open Library

जेल अस्पताल का विस्तार, खुला पुस्तकालय

Sun, 29 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jail Hospital Expansion, Open Library
संशोधित मुजफ्फरनगर : जिला कारागार में पुस्कालय का लोकार्पण करते अवधेशानंद महाराज और एडीजी जोन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। वीर सावरकर के जन्मदिवस के अवसर पर जिला जेल में महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने एडीजी राजीव सभरवाल, डीआईजी जेल अमिता दूबे, एसएसपी अभिषेक यादव के साथ नवग्रह वाटिका और नवीन पुस्तकालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति पटल पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। जेल परिसर मंदिर में दीप प्रज्जवलन कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने बंदियों से कहा कि तीन बिंदुओं पर ही केंद्रित रहना चाहिए। ठीक बोलो, ठीक सोचो, ठीक करो, तो फिर जीवन में परेशानियां नहीं होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेल का वातावरण शुद्ध हो रहा है। उन्होंने जेल में पुस्तकालय स्थापित करने में योगदान करने वाले समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जेल की महिला बंदियों ने अपने बनाए बैग अतिथियों को भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रुप से एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, डॉ. रंजीत सिंह जेल चिकित्साधिकारी, कमलेश सिंह जेलर, सुरेंद्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत, लक्ष्मी, कनिष्ठ सहायक रेनू वाजपेयी, फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार राही आदि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री से की बात
स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने अधिकारियों के साथ जेल को देखा। वहां की व्यवस्था पर संतोष जताया और जेल के बारे में मुख्यमंत्री योगी से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed