फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation begins into the case of absconding with money from a finance company

Muzaffarnagar News: फाइनेंस कंपनी के रुपये लेकर फरार होने के मामले की जांच शुरू

Sun, 02 Mar 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into the case of absconding with money from a finance company
-इस मामले में दो नामजद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कस्बे में संचालित स्वाभिमान फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर ने कलेक्शन एजेंट समेत तीन आरोपियों के खिलाफ लोन लेने वाली महिलाओं से रुपये इकट्ठा कर फरार होने का मुकदमा दर्ज कराया था। अभी तक आरोपी नहीं पकड़े गए। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के बयान दर्ज किए जाएंगे।
पिछले महीने 17 फरवरी को स्वाभिमान फाइनेंस कंपनी के मेरठ के समसपुर निवासी एरिया मैनेजर अवनीश सिरोही ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि मेरठ के रसूलपुर धौलड़ी निवासी सुहैल भी कंपनी में कलेक्शन का काम करता था। चार जनवरी को आरोपी ने 82 लोगों से एक लाख 99 हजार 370 रुपये का कलेक्शन किया था। आरोप था कि मोहसिन खतौली ब्रांच का सेंटर मैनेजर जो कि उसका रिश्तेदार है। वह भी उससे मिला हुआ है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर सुहैल, मोहसिन व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिलाओं के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
महिलाओं ने किस्तें कराई थीं जमा

-गांव निराना निवासी महिला सितारा पत्नी शमशेर ने लोन की किस्त के 2669 रुपये कलेक्शन एजेंट को जमा कराए थे। गांव जौली निवासी रूबी पत्नी गयूब अली ने 2669 रुपये जमा कराए थे। गांव भंडूरा निवासी शबनम पत्नी जमशेद ने 2135 रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed