{"_id":"674e122153ca4eeeed0ae404","slug":"industrialists-should-take-advantage-of-new-subsidy-schemes-jasmine-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-135062-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाएं उद्योगपति : जैस्मीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाएं उद्योगपति : जैस्मीन
Tue, 03 Dec 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उपायुक्त उद्योग जैस्मीन फौजदार ने उद्यमियों को नई सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रेरणा दी। उन्होंने योजनाओं को विस्तार से समझाया और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सदस्यों की शंकाओं का निवारण किया।
सरकुलर रोड स्थित होटल में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग जैस्मीन फौजदार ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि वह उनकी समस्याओं का निराकरण कराती रहेंगी। कार्यक्रम में जिले के प्रतिष्ठित उद्यमी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को एमएसएमई योजनाओं, सब्सिडी और सांख्यिकी वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण 2023-2024 की जानकारी देना था।
इससे पहले शुभारंभ चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने सभी का स्वागत कर किया। ज्वाइंट सेक्रेट्री अमन गुप्ता, राहुल मित्तल ने सांख्यिकी अधिकारियों का स्वागत पुष्पकलियों से किया। आईआईए सचिव अमित जैन ने संचालन किया। सहारनपुर के वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी कुलदीप कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार सहित उद्यमी नीरज केडिया, नवीन जैन, पंकज जैन, केएल अग्रवाल, मनोज अरोरा, राज शाह, अमन गुप्ता, राहुल मित्तल आदि शामिल रहे।