फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the allocation of sugarcane, the scissors were run in the quota of Bajaj's mills

गन्ना आवंटन में सरकार ने बजाज की मिलों के कोटे में चलाई कैंची

Sat, 23 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
In the allocation of sugarcane, the scissors were run in the quota of Bajaj's mills
In the allocation of sugarcane, the scissors were run in the quota of Bajaj's mills
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के गन्ना आयुक्त ने जिले की सभी आठ चीनी मिलों को आगामी सत्र के लिए गन्ने का आवंटन किर दिया है। जिले की भैसाना और थानाभवन की बजाज की चीनी मिलों के दस सेंटरों पर शासन ने कैंची चला दी है। समय से भुगतान नहीं करने के कारण इनके दस सेंटर खतौली और तितावी चीनी मिलों को आवंटित कर दिए गए है। जिले में इस बार 640 क्रय केंद्रों पर 1608 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद चीनी मिलें करेंगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया के चीनी मिलों को गन्ना आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले में 1,68, 015 हेक्टेयर जमीन में 2.25 लाख किसान गन्ने की खेती कर रहे हैं। जनपद में दो लाख हेक्टेयर कृषि भूमि है। लगभग 84 प्रतिशत जमीन पर यहां गन्ना पैदा हो रहा है। मेरठ और बागपत का भी कुछ गन्ना मुजफ्फरनगर जिले की चीनी मिलों पर आ जाता है। इसके चलते जिले की चीनी मिलों को 1,73, 696 हेक्टेयर भूमि का 1608.30 लाख क्विंटल गन्ना चीनी मिलों को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलें किसानों से जहां मिल गेट पर गन्ना खरीदती है, वहीं 640 क्रय केंद्रों के माध्यम से भी गन्ना खरीदा जाता है। किसानों के गन्ना भुगतान में शिकायतें आने के कारण सरकार ने बजाज की चीनी मिलों के गन्ना आवंटन को कम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के गांव कान्हाहेडी, मुंडभर, गढी नौआबाद के दो केंद्र, भौराकलां, भौराखुर्द के केंद्र को थानाभवन चीनी मिल के क्रय केंद्र को हटाकर तितावी चीनी मिल में कर दिए हैं। वहीं भैसाना चीनी मिल के नगवा, मौहम्मदपुर रायसिंह, फुगाना, दाहा के क्रय केंद्र को हटाकर खतौली में जोड़ दिया गया है।
इस तरह क्रय केंद्र आवंटित
भैसाना के क्रय केंद्र 85 से 80 हो गए हैं। मोरना के सबसे कम चार क्रय केंद्र, रोहाना के तीन, टिकौला के 107, मंसूरपुर के 78, खाईखेडी के 61, तितावी के 116, खतौली के 181 गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए है। गत वर्ष जिले में 635 गन्ना क्रय केंद्र थे इस बार ये 640 हो गए हैं।
जिले की चीनी मिलों को आवंटित गन्ना
चीनी मिल गन्ना आवंटन
मोरना: 117.15 लाख क्विंटल
रोहाना: 58.04 लाख क्विंटल
टिकौला: 261.29 लाख क्विंटल
मंसूरपुर: 222.71 लाख क्विंटल
खाईखेडी: 143.76 लाख क्विंटल
तितावी: 237.31 लाख क्विंटल
भैसाना: 206.16 लाख क्विंटल
खतौली: 358.63 लाख क्विंटल
मिल चलाने की सभी तैयारी पूरी: द्विवेदी
जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने कहा कि चीनी मिलों को चलाने के लिए गन्ना आवंटन मुख्य प्रक्रिया होती है। शासन ने सभी चीनी मिलों को गन्ना आवंटित कर दिया है, अब चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू कराने की तैयारी है।

12 मिलों को गन्ने की सप्लाई
किसान खतौली, तितावी, भैसाना, मंसूरपुर, टिकौला, खाईखेड़ी, रोहाना, मोरना के अलावा सहारनपुर की देवबंद, गांगनौली, शामली की थानाभवन और मेरठ की दौराला चीनी मिल को किसान गन्ना सप्लाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed