फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Kedarnath, one had to climb one kilometer using a life rope

Muzaffarnagar News: केदारनाथ में जिंदगी के रस्से से करनी पड़ी एक किमी की चढ़ाई

Sun, 04 Aug 2024 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 04 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
In Kedarnath, one had to climb one kilometer using a life rope
चरथावल। केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन को गए श्रद्धालु रविवार सुबह गांव पहुंच गए। श्रद्धालुओं का कहना है वह मौत के मुंह से निकल घर वापस आ गए। पहाड़ों पर एक किमी से ज्यादा ऊंचाई पर ऊपर चढ़कर 23 किमी पीड़ादायक रास्ते पर चलने का जोखिम भी लेना पड़ा। बेसब्री से इंतजार कर रहे परिजनों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

केदारनाथ से लौटे डॉ. बाॅबी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर प्राकृतिक आपदा में प्रशासन के प्रयास नाकाफी है। शुक्रवार सुबह दर्शन कर लिए थे। लेकिन रास्ता बहने के कारण पार्किंग तक पहुंचने का कोई साधन नहीं बचा। प्रशासन केदारनाथ के हेलीपैड से हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं को निकालने का दावा किया गया। लेकिन भारी भीड़ होने के कारण पुलिस व्यवस्था नहीं बना सकी। उनका कहना है प्रशासन दावे करता रहा कि रास्ता साफ हो गया है। लेकिन मौके हकीकत कुछ ओर थी। मजबूरी में उन्होंने केदारनाथ से पैदल चलना शुरू किया। रास्ता कहीं साफ नहीं मिला। पौड़ी मार्ग पर सोनप्रयाग के निकट गंगा का पुल टूटा होने के कारण वापसी का कोई रास्ता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed