{"_id":"693c813e0d59ca2b16091e28","slug":"imam-arrested-for-threatening-to-slit-the-neck-of-a-police-officer-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-160595-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला इमाम को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला इमाम को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महमूद नगर की मदीना मस्जिद के इमाम की दरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाली वीडियो वायरल हुई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर शांति भंग में चालान कर दिया।
इमाम इरफान का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे मुख्यमंत्री, डायल 112 पोर्टल पर अपलोड किया गया। इस बारे में पुलिस अधिकारियों को लखनऊ से जानकारी दी गई। अधिकारियों के आदेश पर सिविल लाइन थाने में आरोपी इमाम के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने व दरोगा को धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को दोपहर में घर से पकड़कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
यह था मामला : तीन दिन पहले सिविल लाइन थाना पुलिस सरवट क्षेत्र में मस्जिदाें पर लगाए तेज ध्वनि व अनुमति से ज्यादा लाउड स्पीकर लगाने के मामले में अभियान चलाया था। महमूद नगर की मदीना मस्जिद पर पुलिस पहुंची थी। इस दौरान कच्ची सड़क चौकी प्रभारी विनोद कुमार पर मस्जिद में नमाज अदा कराने वाले इरफान के साथ अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया गया। पुलिस इरफान को पूछताछ करने के लिए थाने लाई थी। बाद में उसे छोड़ दिया था। जमीयत उलेमा ए हिंद के सदस्यों ने इरफान को साथ ले जाकर एसएसपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने चौकी प्रभारी का तबादला कर दिया था। एसएसपी से शिकायत करने के बाद पीड़ित ने रोते हुए भड़काऊ भाषण दिया और दरोगा की गर्दन काटने की धमकी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।