{"_id":"695e4e6b34de08768205f5d6","slug":"if-you-study-with-understanding-you-will-get-better-marks-in-biology-muzaffarnagar-news-c-26-1-smrt1048-157068-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: समझ के साथ पढ़ाई करने पर जीव विज्ञान में मिलेंगे बेहतर अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: समझ के साथ पढ़ाई करने पर जीव विज्ञान में मिलेंगे बेहतर अंक
विज्ञापन
प्रवक्ता मीरा संगल ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए दिए टिप्स
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा अगले महीने से शुरू होना प्रस्तावित है। विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में जीव विज्ञान की विषय विशेषज्ञ हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता मीरा संगल का कहना है कि परीक्षा में सही रणनीति और समझ के साथ पढ़ाई करने पर इस विषय में बेहतर अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि रटने के बजाए विषय को गहराई से समझना और नियमित अभ्यास करने से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में सफलता मिलती है। जीव विज्ञान में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ चित्रों, परिभाषाओं और वैज्ञानिक शब्दावली का सटीक प्रयोग महत्वपूर्ण होता है। लघु एवं दीर्घ उत्तरीय दोनों तरह के प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं, इसलिए संतुलित तैयारी करना जरूरी है।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करना चाहिए। इससे विद्यार्थियों को न केवल परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी, बल्कि इससे समय प्रबंधन कौशल विकसित करने में भी सहायक होगा। उन्होंने बताया विद्यार्थियों को पूरे पाठयक्रम का गहनता से अध्यन करना चाहिए।
विज्ञापन
जीव विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उत्तर के साथ चित्र होना जरूरी है। इसके लिए विद्यार्थियों को रोजाना चार-पांच महतत्वपूर्ण चित्र बनाकर अभ्यास करना चाहिए। परीक्षा नजदीक आने पर नया विषय पढ़ने के बजाए पहले पढ़े हुए टॉपिक्स का रिवीजन करना चाहिए। नियमित रूप से समय निर्धारित कर पढ़ाई करनी चाहिए। इससे विषय पर मजबूत पकड़ होती है।
उनकी सलाह है कि विद्यार्थियों को बिना किसी घबराहट या हिचकिचाहट के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। नियमित अभ्यास और रणनीति के साथ की गई तैयारी से जीव विज्ञान में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।