फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If Purkaji gets the status of Tehsil then it will be easy

Muzaffarnagar News: पुरकाजी को मिले तहसील का दर्जा तो होगी आसानी

Fri, 24 Jan 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
If Purkaji gets the status of Tehsil then it will be easy
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। पुरकाजी को तहसील बनाने की कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है। लोगों का कहना है कि तहसील बनने से आम जनमानस को सुविधा होगी और कस्बे में रोजगार बढ़ेगा।
कस्बा निवासी भाजपा नेता संदीप वर्मा का कहना है कि पुरकाजी में तहसील बनने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा हो जाएगी। साथ में कस्बे में रोजगार को भी बढ़ावा मिलने से व्यापारी को आर्थिक लाभ भी पहुंचेगा। व्यापारी नेता अनिल गर्ग व रोबिन गोयल का कहना है कि पुरकाजी में तहसील बनने से पूरे क्षेत्र के लोगों को सुविधा हो जाएगी। मौजूदा समय में कस्बे सहित क्षेत्र के लोगों को तहसील के कार्य से मुजफ्फरनगर जाना पड़ता है। आने-जाने में करीब दो सौ रुपये किराया भी लगता है।
विज्ञापन

-पुरकाजी में तहसील बनने से बहुत लाभ होगा।

सभासद मोहम्मद इस्तखार का कहना है कि तहसील के कार्य के लिए अपना व्यापार व अन्य कार्य छोड़कर मुजफ्फरनगर जाना पड़ता है। आने-जाने में किराया भी लगता है और सारा दिन बर्बाद हो जाता है। पुरकाजी में तहसील बनने से कस्बे सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक सतविंदर सिंह बेदी का कहना है कि पुरकाजी में तहसील बनना क्षेत्र के लोगों के लिए एक तोहफा है। इससे क्षेत्र के लोगों का समय भी बचेगा और पैसा भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed