फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If my hoarding is disturbed, I will get all the illegal hoardings in the city removed: Anju

मेरा होर्डिंग छेड़ा तो शहर के सारे अवैध होर्डिग्स उतरवा दूंगी: अंजू

Fri, 15 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
If my hoarding is disturbed, I will get all the illegal hoardings in the city removed: Anju
नगर पालिका के गेट पर लगा होडिग्स। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पालिका के होर्डिंग में राज्यमंत्री के करीबी दो सभासदों के फोटो न लगने पर खड़ा हो गया विवाद
विज्ञापन

वीडियो जारी कर लखनऊ से ही नगर पालिका चेयरपर्सन ने दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड के होर्डिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पालिका के दो सभासदों के फोटो की जगह खाली छोड़ दी गई है। यही नहीं खाली जगह पर महिलाओं के फोटो जैसे अक्श दिख रहे हैं। इसके बाद कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के करीबी सभासद और चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल आमने-सामने आ गए है। शामली रोड से होर्डिंग्स हटाने के बाद चेयरपर्सन ने चेतावनी दी है कि उनके होर्डिंग्स छेड़े गए तो शहर के सारे अवैध होर्डिंग्स वे खुद खडे़ होकर उतरवाएंगी।
नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कांवड़ियों के स्वागत में शहर में 10-12 स्थानों पर होर्डिंग्स लगवाए है। होर्डिंग्स पर 55 में से 53 सभासदों के फोटो लगाए गए है। इसमें प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के करीबी दो भाजपा सभासदों वार्ड 17 से राजीव शर्मा और वार्ड 43 से मनोज वर्मा के फोटो की जगह मुस्लिम महिलाओं जैसे दिख रहे अक्श होर्डिंग में दिख रहे हैं। इस पर विवाद खड़ा हो गया। काली नदी और शिवचौक से होर्डिंग्स हटा दिए गए हैं, जिसकी जानकारी लखनऊ गई चेयरपर्सन को मिली। इसके बाद चेयरपर्सन ने वीडियो जारी कर कहा कि मशीन में खराबी के कारण इन दोनों सभासदों के फोटो के स्थानों पर काला आ गया है। चार साल से इन दोनों सभासदों के काले कारनामे किसी से छिपे नहीं है। हमारे होर्डिंग्स छेडे़ गए तो वह खुद खड़ी होकर शहर के सारे अवैध होर्डिंग्स उतरवा देगी।
विज्ञापन

हमारा अपमान हुआ
वार्ड 43 के सभासद मनोज वर्मा और वार्ड वार्ड 17 के सभासद राजीव शर्मा का कहना है कि पालिका की वेबसाइट पर हमारे फोटो है। जान बूझकर मुस्लिम महिला का अक्श हमारे फोटो की जगह लगाकर और नीचे हमारा नाम लिखकर अपमान किया गया। पार्टी हाईकमान को इसकी पूरी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के मामले में नहीं बोलूंगा: कपिल
राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि वह कोई कमेंट नहीं करेंगे। पालिका के प्रकरण में बोलना नहीं चाहता हूं।
कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण वाले होर्डिंग हटाए
ईओ हेमराज सिंह का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह के निर्देश पर पालिका ने उन स्थानों से होर्डिंग्स हटवाए, जहां से कांवड़ निकलने में परेशानी हो सकती थी। कुछ लोगों ने ऐसी जगह होर्डिंग्स लगा दिए थे, जहां कांवड़ फंस सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed