{"_id":"62780cfdbc305a692378ac24","slug":"hooliganism-is-over-in-bjp-government-mlc-khatauli-news-mrt5877803111","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में गुंडागर्दी खत्म-एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में गुंडागर्दी खत्म-एमएलसी
विज्ञापन
जानसठ में कश्यप समाज की बैठक में बोलते एमएलसी सुरेश कुमार कश्यप।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। एमएलसी सुरेश कुमार कश्यप ने कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी, लेकिन अब भाजपा सरकार में गुंडागर्दी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।
कस्बे में रामधारी कश्यप के आवास पर कश्यप समाज की बैठक हुई। जिसमें गाजियाबाद से पधारे एमएलसी सुरेश कुमार कश्यप का लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाज को अगर आगे बढ़ाना है, तो समाज के लोगों को राजनीति में भी भागीदारी करनी होगी। तभी समाज आगे तरक्की कर सकता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में हर व्यक्ति खुशहाल है। गुंडाराज खत्म हो चुका है, अपराधी सलाखों के अंदर भेजे जा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। अपराधियों को जेल भेजने का काम भी भाजपा सरकार कर रही है। बैठक में एलडीबी के चेयरमैन ब्रजेश रस्तोगी, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, रामधारी कश्यप, ओम दत्त कश्यप, ब्रह्मदत्त कश्यप आदि उपस्थित रहे।