फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Homeguard killed by stabbing

चाकू लगने से घायल होमगार्ड की मौत

Sun, 04 Oct 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Homeguard killed by stabbing
चाकू लगने से घायल होमगार्ड की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान चार मई को युवक द्वारा चाकू मारकर घायल किए गए होमगार्ड की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज कातिलाना हमले के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया है।

लॉकडाउन के दौरान चार मई को पुलिस को बुढ़ाना मोड़ निवासी महिला ने सूचना दी कि बेटा उसके साथ मारपीट कर रहा है। इस पर चीता बाइक पर थाने से सिपाही व होमगार्ड रतिराम मौके पर पहुंचे, जहां आरोपी युवक हाथ में चाकू लिए हुए था। पकड़ने के दौरान आरोपी ने चाकू से होमगार्ड पर दो वार कर दिए थे, जिससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने हमले के आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि घटना के बाद से ही होमगार्ड रतिराम की हालत कई बार बिगड़ चुकी थी। फिलहाल भी वह मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती था, जहां रविवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। होमगार्ड की मौत के बाद पुलिस ने कातिलाना हमले के इस मामले को हत्या में तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed