फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Historyheater injured in encounter

यूपी: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश को लगी गोली, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Sat, 03 Oct 2020 05:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Historyheater injured in encounter
मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक, गोमांस, तमंचा व कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लिंक मार्ग मंदवाड़ा रोड़ पर चेकिंग कर रही थी। क्राउन पब्लिक स्कूल के पास बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायर कर खेतों मे कूद गए। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिसकर्मी अंकित शर्मा के भी हाथ में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश भागने में सफल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक बाइक, 30 किग्रा गोमांस, गोवंश के अवशेष, तमंचा व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में फिर दरिंदगी, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी, पूछताछ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि पकड़ा गया कि बदमाश नौशाद उर्फ बिलोरी पुत्र शफीक कस्बे के लुहसाना रोड निवासी है। उसके खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में 17 मुकदमे कायम हैं। फरार दोनों बदमाशों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। प्राथमिक उपचार के बाद घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद गोमांस व गोवंश के अवशेष को जांच के बाद जमीन में दबवा दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed