{"_id":"5f78494d8ebc3e1a27222bcc","slug":"up-crime-news-sexual-assault-attacked-on-a-girl-in-a-village-at-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में फिर दरिंदगी, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी, पूछताछ जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी में फिर दरिंदगी, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी, पूछताछ जारी
Sat, 03 Oct 2020 03:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 03 Oct 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में भी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि पीड़ित किशोरी 10वीं की छात्रा है।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली में दी नामजद तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात उसकी नाबालिग बेटी अपनी छोटी बहन के साथ छत पर बने कमरे में सो रही थी। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे बेटी के रोने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और वह ऊपर कमरे में पहुंचा तो दोनों बेटियां डरी सहमी रो रही थीं। पूछताछ करने पर बड़ी बेटी ने बताया कि दो युवकों ने छत के रास्ते आकर उसे दबौच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए छत के रास्ते से भाग गए। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता के पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर कोतवाल केपी सिंह रात में ही पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को लेकर सामने आई ये बड़ी बात, अब खुलेंगे गहरे राज
कोतवाल केपी सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/