फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   High tension wire fell down on car

हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, कारों के टायर फटे      

Fri, 03 Mar 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 03 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
High tension wire fell down on car
कार पर टूटकर गिरा हाईटेंशन तार। - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सभागार के सामने विद्युत हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर कई कारों पर गिर गया। करंट से धमाके के साथ कार के टायर फट गए। इससे कचहरी में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन को दुरुस्त किया। इस घटना के कारण करीब दो घंटे तक कचहरी की बत्ती गुल रही।       
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में महावीर चौक बिजलीघर से ट्रांसफार्मर तक हाईटेंशन लाइन है। यहां से कचहरी और साकेत समेत अन्य क्षेत्रों तक लाइन से आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार दोपहर विद्युत लाइन में अचानक ही बड़ा फाल्ट होने से तार टूटकर नीचे खड़ी कारों पर गिर गया।
विज्ञापन


घटना में दो कारों के पीछे के टायर धमाके के साथ फट गए। धमाके की आवाज से कचहरी में अफरातफरी मच गई। विद्युत निगम को सूचना दी गई और लाइन में सप्लाई को बंद कराया गया। लाइन दुरुस्त होने तक करीब दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कुछ लोगों ने कहा कि हादसे के समय कचहरी में आवाजाही कम थी। अन्यथा इससे बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed