{"_id":"57fbe4a34f1c1b675228f142","slug":"high-alert-for-dashera-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलों में रहेगी पुलिस की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेलों में रहेगी पुलिस की पैनी नजर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में दशहरा पर्व और मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। नुमाइश ग्राउंड, रामलीला टिल्ला और पटेल नगर में रावण दहन के मैदानों का अफसरों ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। जिले के कस्बों और देहात में कई स्थानों पर भी रावण के पुतले फूंके जाएंगे।
विजयदशमी पर्व के लिए प्रशासन ने व्यवस्था का मोर्चा संभाल लिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नुमाइश मैदान, नईमंडी कोतवाली के पटेल नगर और शहर कोतवाली के रामलीला टिल्ला इलाके में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। शहर में सरवट रोड और अन्य कई जगहों पर भी पुतले फूंके जाएंगे। भारी पुलिस फोर्स के साथ ट्रेनिंग सीओ को तैनाती दी गई है। फायर बिग्रेड और पीएसी को हर जगह ड्यूटी पर लगाया गया है।
दो दिन बाद मोहर्रम भी है। ऐसे में कानून व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती है। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ आपसी टकराव को रोकने के लिए पुलिस अफसरों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। दशहरा पुतला दहन के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है। मेला क्षेत्रों में बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था कराई गई है। डाग स्कवायड और मेटल डिटेक्टर भी सुरक्षा के लिए रखे गए हैं। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि दशहरा और मोहर्रम पर आपसी सद्भाव और सहयोग से ही त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाएंगे। पुतला दहन और मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
नुमाइश ग्राउंड में सजे पुतले
मुजफ्फरनगर। नुमाईश मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले लगा दिए गए हैं। मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हैं। मेरठ रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड की सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका के कर्मचारी जुट गए हैं। पटेलनगर और रामलीला टिल्ला में पुतले लगाए गए। डीएम डीके सिंह ने पुतलों में अधिक विस्फोटक पटाखे प्रयोग न करने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अफसरों ने पुतला दहन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से आयोजकों और पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया।
कैमरे की निगाह में मनेगा दशहरा ः मुजफ्फरनगर। छेड़छाड़ की घटना के बवाल से बचने के लिए सादी वर्दी में महिला कांस्टेबल तैनात की जाएंगी। बिना वर्दी के पुलिसकर्मी भीड़ के बीच मौजूद रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों पर चौकस निगाहें रहेंगी। दशहरा मेले की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।