{"_id":"619d3078917f1949d1479397","slug":"hidden-talents-in-villages-came-to-the-fore-in-mp-sports-competition-muzaffarnagar-news-mrt5660731181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद खेल स्पर्धा में सामने आई गांवों में छुपी प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेल स्पर्धा में सामने आई गांवों में छुपी प्रतिभाएं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सांसद खेल स्पर्धा ने ग्रामीण अंचल की छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने का काम किया है। वॉलीवाल में कुटबा और कबड्डी में बरवाला की ऐसी ही टीम है, जिनकी अब से पहले पहचान नहीं थी।
सांसद खेल प्रतियोगिताओं ने उन छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने का काम किया, जिन्हें लेकर जिले की जनता अनजान थी। कबड्डी में जिले में रसूलपुर, काकडा और सौरम की टीमों का ही दबदबा रहा है। यहीं के खिलाड़ी प्रदेश स्तर तक की टीमों में खेलते रहे हैं। इन गांवों में कोच, नेट, एकेडमी सब है। खेल स्पर्धा में इन टीमों को बरवाला की ऐसी टीम ने हरा दिया, जिनके पास न तो कोच है और न ही नेट है और न ही एकेडमी। मिट्टी में खेलने वाले इन खिलाड़ियों की प्रतिभा का सभी लोहा मान गए हैं। डॉ संजीव बालियान ने इस गांव की टीम को कोच, नेट और जिम देने की घोषणा की है।
यही हाल वॉलीबाल की टीम का हुआ। सदर की वॉलीबाल की टीम में जिले के सभी चयनित खिलाड़ी खेलते हैं। इस टीम को बिल्कुल नई और बिना सुविधाओं के खेलने वाली कुटबा की टीम ने हरा दिया। इसी तरह खेलों के इस आयोजन में दौड़ में कई छुपी प्रतिभाएं सामने आई है। कुश्ती में कई अच्छे खिलाड़ी उभरते दिखाई दे रहे हैं। संजीव बालियान ने बताया कि जो अच्छे खिलाड़ी हैं, उन्हें अब अभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।