{"_id":"60b7cfd88ebc3e7ffa1cdd8c","slug":"help-break-the-order-of-corona-muzaffarnagar-news-mrt541006232","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का क्रम तोड़ने में सहयोग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का क्रम तोड़ने में सहयोग करें
विज्ञापन
कोरोना का क्रम तोड़ने में सहयोग करें
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। नगर पंचायत में आयोजित बैठक में निगरानी समिति के अध्यक्ष, सदस्य, नगर पंचायत सदस्य, एएनएम व आशा की बैठक में अधिशासी अधिकारी व पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कोरोना का क्रम तोड़ने में सहयोग की अपील की।
बैठक में अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना का क्रम तोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। अपने-अपने क्षेत्र में सभी निगरानी करें। किसी भी परिवार में खांसी, जुकाम अथवा बुखार आने की सूचना दें। कोरोना महामारी की तीसरी लहर बहुत खतरनाक हो सकती है। पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोनू कश्यप ने कहा कि उनका सहयोग सभी के साथ रहेगा। इस मौके पर नसीम कुरैशी, अनुपम त्यागी, प्रवेश त्यागी, बिट्टू संगल, सलीम कुरैशी, राशिद, शाहआलम और विनोद कोरी आदि मौजूद रहे।