फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health worker killed, three injured in pickup collision

Muzaffarnagar News: पिकअप की टक्कर से स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत, तीन घायल

Tue, 18 Nov 2025 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 18 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Health worker killed, three injured in pickup collision
पुरकाजी में हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया फोटो संवाद - फोटो : सांकेतिक
पुरकाजी। पुरकाजी लक्सर हाईवे के गांव झबरपुर मोड़ पर दूध से लदी पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर बैठे स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात मुजफ्फरनगर के सुभाषनगर निवासी सचिन व शाहपुर के गांव गोयाला निवासी नीटू और देवबंद के गांव शाखन निवासी सोनू व सौरभ एक बाइक पर सवार होकर पुरकाजी से शेरपुर अपने रिश्तेदार के घर पर जा रहे थे। जब वह युवक पुरकाजी लक्सर हाईवे के गांव झबरपुर मोड़ पर पहुंचे। तो सामने से आ रही दूध की पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से सचिन की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस नीटू व सौरभ और सोनू को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस की मदद से पुरकाजी पीएचसी पर लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

पुरकाजी में हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया फोटो संवाद

पुरकाजी में हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया फोटो संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed