फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health department put seal on Rana hospital

Muzaffarnagar News: राणा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाई सील

Tue, 02 Jul 2024 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Health department put seal on Rana hospital
-जांच में संचालक कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ/सिखेड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ़ अजय कुमार ने अवैध रूप से संचालित प्राइवेट हॉस्पिटल को सील कर दिया। जांच में संचालक कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके। महिला डॉक्टर भी तैनात नहीं थी। इसी अस्पताल में महिला की मौत हो गई थी।
कस्बे के आदर्श कॉलोनी स्थित राणा हॉस्पिटल में सिखेड़ा के गांव जंधेड़ी निवासी गीता की प्रसव के दो दिन बाद मौत हो गई थी। महिला की मौत को लेकर परिजनों ने राणा हॉस्पिटल में हंगामा खड़ा कर दिया था। हालांकि बाद में हॉस्पिटल मैनेजमेंट और मृतका के परिजनों के बीच समझौता हो गया। सोमवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी डॉ़ अजय कुमार और नायब तहसीलदार अजय कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राणा हॉस्पिटल में छापामारी की। इस दौरान जांच में संचालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन

प्रसव करने के लिए कोई महिला स्पेशलिस्ट भी नहीं थी। सीएचसी प्रभारी डॉ़ अजय कुमार ने किसी भी तरह का कागजात नहीं दिखाए जाने पर अवैध रूप से संचालित राणा हॉस्पिटल को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed