{"_id":"58027e4a4f1c1b6c6128f170","slug":"hadse-mein-sp-neta-i-patni-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर में हाईवे पर ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मारी, सपा नेता वीर सिंह की पत्नी की मौत, सात घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर में हाईवे पर ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मारी, सपा नेता वीर सिंह की पत्नी की मौत, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 16 Oct 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर में हुए हादसे में मृतक महिला के परिजन विलाप करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला सपा नेता की पत्नी बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया।
मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी सपा के जिला सचिव वीरसिंह की पत्नी बिमला (40) गांव के रहने ज्ञानवती पत्नी ओमपाल उसकी लड़की सोनिया, पुत्रवधू बिरशला, प्रमोद उसकी पत्नी मोनी, सात साल की बेटी नैना व ढाई साल का बेटा अंकित के साथ शनिवार सुबह पांच बजे गांव निवासी नजाकत की ई-रिक्शा से घासीपुरा मेले में जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर डीएवी पब्लिक स्कूल के पास पीछे से तेजी से आ रहे ट्रक ने रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़कर फरार हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बिमला को रेफर कर दिया। परिवार के लोग बिमला को लेकर देहरादून अस्पताल में ले जा रहे थे। रास्ते में ही बिमला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतका के पति बीर सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी है।