फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gyaneshwar Seva Dal distributed Ganga water

श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल ने मुख्य बाजारों में गंगा जल वितरण किया

Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gyaneshwar Seva Dal distributed Ganga water
जानसठ में व्यापारियों को गंगाजल वितरण करते श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल के पदाधिकारी। - फोटो : KHATAULI
ज्ञानेश्वर सेवा दल ने गंगा जल वितरित किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। धार्मिक संस्था ज्ञानेश्वर सेवादल जानसठ द्वारा श्रावण शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए धर्मनगरी हरिद्वार से गंगाजल मंगाकर बुधवार को व्यापारी बंधुओं में प्रत्येक प्रतिष्ठान पर गंगाजल वितरित किया।

कांवड़ यात्रा स्थगित होने के कारण श्रद्धालु गंगा जल लेने हरिद्वार नहीं जा पा रहे हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए ज्ञानेश्वर सेवा दल के सदस्यों द्वारा नगर के मुख्य बाजारों में व्यापारी बंधुओं को गंगाजल का वितरण किया। सेवा दल के अध्यक्ष रेशू गोयल ने बताया कि शिवरात्रि पर ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर भी सभी के लिए गंगा जल वितरण की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य रूप से सचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट, प्रबंधक अरविंद पाराशर, अंकित संगल, निशांत कंबोज, आलोक गोयल, प्रधान विपिन मेहंदयान, ओम प्रकाश शर्मा, यशवंत सिंह कंबोज एडवोकेट, राजू भैया, गुलशन गुप्ता, दीपक सैनी, मनीष प्रजापति, हर्ष सैनी, करण डागा, गौरेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed