बाजारों में गुलाल, रंग व पिचकारी कम
जानसठ। कोरोना काल के चलते इस बार बाजारों में गुलाल, रंग और पिचकारियों की दुकानें कम लगी हैं, जितनी दुकानें लगी हैं, उन पर भी कम सामान उपलब्ध है। दुकानदारों का कहना है। कोरोना काल के चलते इस बार गुलाल, रंग और पिचकारी कम ही लाए हैं। दुकानदारों का कहना है कि वे चाइनीज गुलाल, रंग और पिचकारियां नहीं बेचेंगे।
कोरोना काल का एक वर्ष बीत चुका है। होली का त्यौहार दो दिन बाद आने वाला है। बाजारों में गुलाल रंग और पिचकारियों की दुकानें लग गई हैं। बता दें कि इस बार कोरोना काल के चलते दुकानें कम लगी हैं, जिन पर गुलाल, रंग और पिचकारी का सामान भी कम दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं बाजारों में भी गुलाल, रंगों और पिचकारियों की खरीदारी कम चल रही है। बाजारों में खरीदारी को लेकर रौनक भी नहीं है। दुकानदार राज, सतीश, सुरेश का कहना है कि कोरोना काल की वजह से होली पर इस बार सामान कम मंगाया गया है।